समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश
पटना/ जिले के पालीगंज, दुल्हिन बाजार व बिक्रम सहित सभी प्रखंड क्षेत्र व पूरे जिले के विभिन्न स्थानों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के माता के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र भाषा के इस्तेमाल के विरोध में भाजपा द्वारा बुलाए गए बिहार बंद का असर साफ दिखाई दिया।
जानकारी के अनुसार भाजपा जिला अध्यक्ष रजनीश कुमार के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर शांतिपूर्ण तरीके से बाजार बंद करवाया। इस दौरान उन्होंने लोगों से विरोध प्रदर्शन का समर्थन करने की अपील किया। वही जिला अध्यक्ष ने कहा कि यह केवल प्रधानमंत्री का नहीं, बल्कि पूरे देश की मातृशक्ति और भारतीय संस्कृति का अपमान है। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के आह्वान पर इस अभद्र बयान के विरोध में आज सुबह 07 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रदेशव्यापी चक्का जाम कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम बिहार के प्रत्येक जिले और प्रमुख स्थलों पर प्रभावी रहा। वहीं उपस्थित मंडल अध्यक्षो ने कहा कि प्रधानमंत्री की माता के खिलाफ की गई टिप्पणी राजनीतिक मर्यादाओं की सीमा लांघने वाली है. राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा है, परंतु निजी जीवन और परिवार पर की गई टिप्पणी भारतीय संस्कृति और सामाजिक मूल्यों का घोर अपमान है। मंडल महामंत्री कुन्दन कुमार ने कहा कि भाजपा इस तरह के असंवेदनशील आचरण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि चक्का जाम का उद्देश्य जनता को यह संदेश देना है कि प्रधानमंत्री पर की गयी अभद्र टिप्पणी के खिलाफ भाजपा और एनडीए कार्यकर्ता पूरी तरह एकजुट हैं। यह विरोध पूरी तरह शांतिपूर्ण और अनुशासित ढंग से किया गया।
मौके पर अजेश सिंह, विनोद शर्मा, कुन्दन कुमार, संदीप गुप्ता, अशोक वर्मा, कमलेश शर्मा, रामजन्म शर्मा, सुरेन्द्र प्रसाद, मनेन्द्र प्रसाद, छोटे शर्मा, श्री निवास सिंह, अभिमन्यु कुशवाहा, इंद्रजीत कुमार उर्फ सिंधु सिंह, संजय पासवान, विनय कुमार, रंजीत कुमार, मनोज सिंह, सनातन कुमार, अभय कुमार, नारायण शर्मा, लवकुश कुमार, उत्तम कुमार, शाहीजी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



