मिंटू कुमार समाज जागरण ।
अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा का दारु प्रखण्ड में संगठन का पुनर्गठन जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार कुशवाहा की अध्यक्षता में की गई। बैठक झुमरा स्थित पूर्व मंत्री स्वर्गीय देवदयाल कुशवाहा स्मृति भवन में की गई। बैठक में सर्वसम्मति से महेन्द्र राम कुशवाहा को प्रखण्ड अध्यक्ष, मुरारी प्रसाद कुशवाहा को सचिव, मोहन प्रसाद कुशवाहा को कोषाध्यक्ष चुना गया।
बैठक में संगठन के संरक्षक श्री जय प्रकाश दयाल ने अनेक सुझाव दिये।
बैठक में जिले के अलग अलग प्रखण्डों से गणमान्य समाजसेवी उपस्थित थे। इस अवसर पर शहीद जगदेव प्रसाद को भावभीनी श्रधांजलि अर्पित की गई।
बैठक में प्रमण्डल स्तर पर प्रतिनिधि सम्मेलन करने पर सहमति बनी। समय का निर्धारण पर्व त्योहार को मद्देनजर रखते हुए जिला कमीटी की बैठक में करने पर विचार किया गया।
धन्यवाद ज्ञापन जिला कोषाध्यक्ष रामनारायण कुशवाहा ने किया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



