google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

भाजपा के इस जिलाध्यक्ष को पार्टी ने किया निष्कासित..महिला से छेड़छाड़ के आरोप

सतना।।

सतना के भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा को पार्टी से हटाया दिया गया है।

दरअसल, शहर कोलगवां थाने में महिला पत्रकार ने शिकायत की थी कि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने चाय पीने के बहाने घर पर आए थे और गलत काम की कोशिश करने लगे। महिला ने पुलिस को वाट्सएप के कुछ स्क्रीन शॉट्स भी सौंपे हैं। कोलगवां थाना प्रभारी बताया कि महिला ने आवेदन दिया है, मामले की जांच की जा रही है।

गौरतलब हो कि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा पिछले दिनों अश्लील चैट को लेकर भी काफी सुर्खियों में थे। पार्टी की महिला कार्यकर्ता के साथ वॉट्सएप पर हुई उनकी कथित बातचीत के स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया में वायरल हुए थे। उन पर आरोप है कि प्रदेश अध्यक्ष, राज्यमंत्री और सांसद के बारे में भी अपशब्द कहे गए थे।
आपको बता दें कि महिला ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने जिला अध्यक्ष रहते यह हरकत की थी। चाय के बहाने वह घर आए और जबरदस्ती करने लगे। 4 साल से समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। लगातार धमकियां मिल रहीं हैं। कहा, मेरी सरकार है। शसन प्रशासन में मेरे लोग बैठे हैं, कुछ नहीं होगा।
पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने महिला के आरोपों को निराधार बताया है। कहा, यह एक षडयंत्र है। महिला की बीमारी के समय मैंने आर्थिक मदद की थी। तब उन्होंने जल्द रुपए लौटाने की बात कही थी, लेकिन लंबा समय गुजर जाने के बाद भी पैसे नहीं लौटाए। अब रुपए मांगने पर आरोपों का दौर शुरू हो गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)