google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पुलिस को मिली बड़ी सफलता,24 घंटे में छत्तीसगढ़ से पकड़ाया हत्या का मुख्य आरोपी संदीप पाल

विजय तिवारी

शहडोल । प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है,मंगलवार को अमलाई थाना अंतर्गत राकेश नामक युवक की हत्या और बाद में मिली उसकी लाश के बाद यहां तनाव की स्थिति निर्मित हो गई थी, पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए शहडोल पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक के निर्देशन में कई टीमें गठित की गई थी, जिन्हे मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग स्थानों पर भेजा गया था।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अमलाई थाना प्रभारी जेपी शर्मा और उनकी टीम ने राकेश के हत्याकांड के मुख्य संदेही संदीप पाल को छत्तीसगढ़ के जिला जीपीएम अंतर्गत चिलहारी नामक स्थान से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

गौरतलब है कि बीते दिवस पर उक्त आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर काफी तनाव की स्थिति निर्मित हो गई थी, पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीवान ने मौजूद लोगों से इस बात का वादा किया था कि आरोपी जल्द ही पकड़े जाएंगे, 24 घंटे के अंदर पुलिस ने हत्या के प्रमुख संदेहियो को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली है, बताया गया कि पूर्व में भी अन्य चार संदेही को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था सभी से पूछताछ शुरू कर दी गई है,वहीं पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, पुलिस ने इस बात का दावा किया है कि पूरे मामले का खुलासा जल्द ही किया जाएगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)