दैनिक समाज जागरण
अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना चोपन पर तथा अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन द्वारा थाना रायपुर पर सुनी गयी फरियादियों की समस्याएं।
समस्त क्षेत्राधिकारियों द्वारा अपने-अपने सर्किल क्षेत्र के थानों पर सुनी गयी फरियादियों की समस्याएं।
जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीमों द्वारा गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु दिए गए निर्देश।
सोनभद्र। दिनांक-10.05.2025 को जनपद के समस्त थानों पर “थाना समाधान दिवस” का आयोजन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सोनभद्र कालू सिंह के द्वारा थाना चोपन पर एवं अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन सोनभद्र त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी के द्वारा थाना रायपुर पर इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी द्वारा सम्बन्धित थानों पर “थाना समाधान दिवस” के अवसर पर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर कुछ का मौके पर निस्तारण किया गया तथा कुछ के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



