अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति को लेकर चलने वाली हमारी सरकार है – जय सिंह मरावी विधायक जैतपुर
बुढार।। शहडोल जिले के जनपद पंचायत बुढार अंतर्गत देवरी ग्राम पंचायत में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी के 100वें जयंती के शुभ अवसर पर मध्य प्रदेश पंचायत सुशासन भवन ,पंचायत भवन के भूमि पूजन एवं निर्माणाधीन ग्रेवल रोड ,देवरी से बलवहरा पहुंच मार्ग के लोकार्पण का कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जैतपुर विधायक जय सिंह मरावी जी सम्मिलित हुए और कार्यक्रम के अध्यक्ष सरपंच श्रीमती दुईजी पाव ,सांसद प्रतिनिधि राजकमल मिश्रा जी एवं बकहो मंडल से उपाध्यक्ष कामता शर्मा जी, विजेंद्र द्विवेदी जी, सूरज द्विवेदी केशवाही मंडल उपाध्यकच्छ,अनुपम सिंह सिंगर और उपसरपंच एवं भाजपा के पूर्व महामंत्री शिवेंद्र द्विवेदी जी जनपद कार्यालय से सीईओ राजीव सर जी अतीरिक्त कार्यक्रम अधिकारी श्री दिवाकर सिंह बघेल जी ,कार्यपालन मंत्री राघवेंद्र सिंह बघेल , उपयंत्री सत्य प्रकाश गुप्ता जी एवं आसपास क्षेत्र के नागरिक बंधु और कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे ।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि का स्वागत बैंड बाजे एवं सनातन परंपरा के अनुसार कलश दिखाकर किया गया और मंच में आमंत्रित किया गया।
शास्त्र विधि के अनुसार भूमि पूजन एवं कलश गणेश पूजन कर विविध मंत्रोच्चार से कार्यक्रम की शुरुआत की गई और लोकार्पण एवं भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इसके पश्चात समस्त सम्माननीय अतिथियों का मंच में माल्यार्पण से स्वागत किया गया ।
कार्यक्रम में आए मुख्य अतिथि महोदय जयसिंह मरावी जी के द्वारा भाजपा सरकार के स्वावलंबी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक दी गई उन्होंने बताया कि हमारी सरकार अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्तियों को लेकर चलने वाली सरकार है इस सरकार में विभिन्न सुविधाएं आप सबको उपलब्ध कराई जा रही है। महोदय के द्वारा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में आम जनता को अवगत कराया गया और इसके पश्चात महोदय के द्वारा इस कार्यक्रम की आयोजक ग्राम पंचायत देवरी की सराहना की और उन्हें बधाई दी ।
कार्यक्रम में उपस्थित हुए सांसद प्रतिनिधि राजकमल मिश्रा जी ने ग्राम पंचायत के भूमि पूजन कार्यक्रम को लेकर बधाइयां प्रेषित की और सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी से सभी को अवगत कराया।
कार्यक्रम में देवरी ग्राम पंचायत के उप सरपंच शिवेंद्र द्विवेदी जी ने ग्राम पंचायत देवरी में चल रहे निर्माण कार्यों की जानकारी मंच के माध्यम से सभी अतिथियों को अवगत कराया और आए हुए नागरिकों को भी बताया कि किस प्रकार से ग्राम पंचायत देवरी में निर्माण कार्य चल रहे हैं साथ ही नई योजनाओं के बारे में भी समस्त आए हुए अतिथियों को अवगत कराया गया और बताया गया कि जल्द ही हम इन निर्माण कार्यों को चालू करेंगे ताकि हमारा ग्राम विकास के मार्ग की ओर अग्रसर रहे। उप सरपंच महोदय के द्वारा माननीय विधायक जी से अपने ग्राम की कुछ मूलभूत आवश्यकता को पूरा करने के लिए आग्रह किया और उनसे अनुरोध किया किया है ग्राम पंचायत देवरी के लिए अत्यंत आवश्यक है आपके द्वारा लगातार ग्राम पंचायत देवरी का सहयोग किया जा रहा है यह कार्य भी आपके ही कर कमल से होगा ऐसा मुझे आशा और विश्वास है।
अंतिम में आभार ग्राम पंचायत देवरी के जागेश्वर तिवारी जी के द्वारा प्रस्तुत किया गया और उन्होंने आए समस्त अतिथियों कर्मचारियों एवं नागरिक बंधुओं का आभार व्यक्त किया ।सभी को बधाई प्रेषित की इसके पश्चात स्वल्पाहार का कार्यक्रम रखा गया सभी अतिथियों को और आई हुई नागरिक गणों को स्वल्पाहार दिया गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



