संदीप गर्ग / नोएडा : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिनांक 8 मार्च 2026 को विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर शिवाकांत द्विवेदी की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का विकास भवन सभागार में सजीव प्रसारण भी उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों तथा महिलाओं द्वारा देखा गया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं तथा समाज में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को भी उनके सराहनीय कार्यों के लिए सम्मान प्रदान किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं का समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं और समाज के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ महिलाओं तक पहुंचाया जा रहा है।
इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी गईं तथा उन्हें समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी आशीष कुमार, प्रोबेशन विभाग व विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



