google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नगर में विश्व हिंदू परिषद के बैनर तले निकलेगी धर्मध्वज पदयात्रा, तैयारियां तेज

संवाददाता अरुण पांडेय गुरूजी। समाज जागरण

घोरावल/ सोनभद्र। घोरावल नगर में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 12 अप्रैल 2025 दिन शनिवार को श्री हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के बैनर तले सोनभद्र के विभाग मंत्री राजीव कुमार के अध्यक्षता में “धर्म ध्वजा पदयात्रा” निकाली जाएगी।
हनुमान जन्मोत्सव के दिन सायं 04:00 बजे से गांजे बाजे व धर्म ध्वजा के साथ पैदल यात्रा गल्ला मंडी के रामेश्वर रामलीला मंच से निकाली जाएगी जो की जवाहर एण्ड संस पेट्रोल पंप से होते हुए समूचे नगर का भ्रमण कर वापस आकर कस्बा घोरावल के पुलिस चौकी के पास थनहवा तालाब पर स्थित श्री बजरंग बली के मंदिर पर समाप्त की जाएगी। तत्पश्चात हनुमान चालीसा का पाठ व प्रसाद वितरण भी किया जाएगा। बजरंग बली के जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर राजीव कुमार ने क्षेत्र के सभी सनातनी धर्मावलंबियों को इस पावन “धर्म ध्वजा पदयात्रा” में आने का आह्वान किया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)