समाज जागरण रंजीत तिवारी
वाराणसी।
बड़ागांव विकास खंड के स्थानीय ग्राम सभा में ग्राम प्रधान पद के लिए हुए उप चुनाव में अतुल सिंह ने 224 वोटों से जीत हासिल करते हुए अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी ऊषा गुप्ता को पराजित किया है।
बताते चलें की बड़ागांव के दिवंगत प्रधान घनश्याम गुप्ता की मौत से रिक्त हुए इस पद पर कुल छह प्रत्याशियों ने अपना नामांकन किया था। शुक्रवार को हुई मतगणना के बाद रिजल्ट घोषित किया गया।बीडीओ बड़ागांव राजेश कुमार सिंह ने बताया जिसमें अतुल सिंह 1800 मत हासिल कर विजयी रहे वहीं उषा गुप्ता को 1576 मत मिले।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



