google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अफसरशाहों की मूकदर्शक कार्यप्रणाली ने ले ली जान, शहडोल में हादसा

सीवर लाईन में कार्य करने के दौरान दो मजदूर दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन में 1 मिला व दूसरे की तलाश रही जारी

शहडोल। जिले के जिम्मेदार विभाग से लेकर मुखिया तक गुहार लगाकर जैसा कि, जनता बारंबार चेता रही थी। आखिर वही हुआ! जिम्मेदार और मुखिया मुकदर्शक की भांति मौन साधना में लीन रहे। परिणाम स्वरूप दो मजदूरों की जीवन लीला समाप्त हो गई और साथ ही उनके मजबूर परिवार की मासूम उम्मीदें भी दफन हो गए। अफसरशाहों की लापरवाही का एक जीता जागता नजारा लोगों ने देखा और कोसते दिखे।

बता दें कि, गुरुवार की दोपहर करीब 12:30 बजे भारी बारिश की चेतावनी और थम-थमकर होती बरसात के बावजूद, चल सीवर लाईन प्रोजेक्ट में काम के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ। बताया गया है कि, 2 मजदूरों की मौत हो गई है। मिली जानकारी अनुसार, गुजरात की एक निजी ठेका कंपनी स्नेहल कंस्ट्रक्शन के द्वारा शहर के वार्ड क्रमांक- 1, कोनी (मदरसे के पास) में सीवर लाईन डालने का कार्य कराया जा रहा था। तभी नाली खुदाई के दौरान अचानक से आसपास की मिट्टी धसक गई और वहां कार्यरत दोनों मजदूर लगभग 12-15 फीट नीचे मिट्टी में दब गए।

हादसे की जानकारी लगते ही, जिला प्रशासन, पुलिस और नगर पालिका की टीमें मौके पर पहुंची। जिसके बाद दो जेसीबी मशीन के माध्यम से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ। जिसके बाद कुछ देर में तो एक मजदूर को निकाल लिया गया। जो लगभग मृत बताया गया है। हालांकि, उसे बाहर निकालने के तुरंत बाद ही मेडिकल कॉलेज के लिए भिजवाया दिया गया। उक्त मजदूर की हालत और तस्दीक खबर लिखे जाने तक नहीं हो सकी। वहीं दूसरे की तलाश भी देर शाम खबर लिखे जाने तक जारी रही।

बताया गया है कि, दो में से एक मजदूर शहडोल से ही लगे ग्राम कोटमा का है। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान कलेक्टर डॉ. केदार सिंह, पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव, एसडीएम अरविंद शाह, नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम जयसवाल, सीएमओ अक्षत बुंदेला, सोहागपुर थाना प्रभारी भूपेन्द्रमणि मिश्रा और कोतवाली प्रभारी रावेंद्र तिवारी अपने दलबल सहित घटनास्थल पर मौजूद रहे और राहत कार्य की निगरानी करते रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)