google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

महिला स्वयं सहायता समूह की बहनों द्वारा बीडीओ, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि एवम समाज सेवियों सहित कई अन्य को बांधी राखी।

दैनिक समाज जागरण ब्यूरो रिपोर्ट गौतम सिंह चौहान

महमूदाबाद , सीतापुर ।
जनपद सीतापुर की तहसील महमूदाबाद के ब्लाक पहला के कार्यालय परिसर में बने मीटिंग हाल में महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं व बहनों ने रक्षा बंधन के उपलक्ष्य में राखी बांधने का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम सीबा खातून समूह सखी द्वारा अतिथियों के प्रति स्वागत गीत प्रस्तुत कर स्वागत किया गया। और वही पर खंड विकास अधिकारी विवेक मणि त्रिपाठी ने समूह की महिलाओं को समूह के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और कहा हर सम्भव सहयोग के लिए तैयार है।वही पर राखी बनाने वाला समूह मां गायत्री स्वयं सहायता समूह ग्राम पंचायत खमारिया को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान वही पर प्रमुख प्रतिनिधि व क्षेत्र पंचायत सदस्य उपेंद्र यादव तथा समाज सेवी उमा संकर यादव को आरती देवी, शालू ,एकता, ममता देवी, आदि बहनो के द्वारा राखी बांधकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
और इस कार्यक्रम के बाद बाइक चला कर हर घर तिरंगा की रैली का शुभारंभ किया जिसमें ब्लॉक मिशन मैनेजर ऋषेन्द्र द्विवेदी, दीपिका सिंह , कंप्यूटर ऑपरेटर दैनिक अभय राज गुलारी बी डी ओ विवेक मणि त्रिपाठी, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि व बीडीसी उपेन्द्र यादव तथा समाज सेवी उमा शंकर यादव ,समूह सखी ,विधुत सखी ,बैंक सखी ,आदि समूह से सम्बंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। तथा बिलौली बाजार में बी एम एम दीपिका सिंह द्वारा बीएमएम ऋषेन्द्र द्विवेदी को राखी बांध कर रैली का समापन किया गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)