समाज जागरण दीपक सरकार
पर्यावरण धर्म के तहत मुखिया पूनम ने कृषि मंत्री तिर्की और राज्यसभा सांसद को दिया आम का पौधा
रांची लालपुर चौक स्थित होटल रॉयलिसयन में आयोजित महिला सम्मान समारोह का उद्घाटन सुबे के कृषि मंत्री कैबिनेट मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और राज्यसभा सांसद महुआ मांझी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया । उक्त समारोह में शिक्षा, चिकित्सा व पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय व उत्कृष्ट कार्य करने वाली राज्य भर से आयी प्रतिभाशाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। समारोह में पलामू के विश्व व्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय प्रधान सचिव सह डाली बाजार पंचायत की मुखिया पूनम जायसवाल को समाजसेवा व पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सुबे के कृषि व कैबिनेट मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने शॉल ओढ़ाकर उन्हें प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
इसके पहले मुखिया पूनम जायसवाल ने पर्यावरण धर्म के तहत मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और राज्यसभा सांसद महुआ मांजी को थाईलैंड प्रजाति के बारहमासी आम का पौधा समर्पित कर उन्हें सम्मान दिया। सम्मानित होने के बाद मूखिया पूनम जायसवाल ने कहा कि सेवा कभी बेकार नहीं होती और न ही मेहनत करने वालों को कभी हार नहीं होती। मुखिया पूनम ने कहा है कि पर्यावरण धर्म और
वनराखी मूवमेंट अभियान को वे अपने पति प्रसिद्ध पर्यावरणविद डॉ कौशल किशोर के साथ नेपाल भूटान बर्मा सिगापुर मलेशिया अज़रबैजान जैसे कई देश व राज्यों में जाकर लोगों को पर्यावरण सुरक्षा के लिए जागरूक कर उनके बीच निःशुल्क पौधा वितरीत किया है। पिछले सप्ताह में उन्होंने गुजरात में एक सप्ताह संचालित कार्यक्रम के दौरान वहां के द्वारकाधीश, जूनागढ़ ,भेट द्वारका, नागेश्वर , सोमनाथ समेत अहमदाबाद स्थित गांधी आश्रम में पर्यावरण धर्म पर आयोजित कार्यक्रम में कई राज्यों के लोगों को पर्यावरण धर्म की शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने वहां के लोगों को चंदन, कपूर, रुद्राक्ष, और आम के पौधे निशुल्क वितरण रोपण कर बताया कि बेतहाशा बढ़ते प्रदूषण, भीषण गर्मी , जल संकट और जलवायु परिवर्तन को रोकना है तो लोगों को अपना धर्म के साथ साथ पर्यावरण धर्म को अपनाना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि जिंदा रहना है तो सभी को पौधा लगाना होगा । क्योंकि उक्त विभीषिकाओं से बचने का दूसरा कोई भी विकल्प नहीं है। उक्त कार्यक्रम में उनकी पुत्री सह शिक्षिका ज्योति जायसवाल भी मौजूद थीं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



