समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी
ग्राम सभा गोसाईपुर मोहांव स्थित प्राचीन विश्वकर्मा मंदिर का सुंदरीकरण कार्य एवं पर्यटन विभाग द्वारा निर्मित तीन कमरों के रिनोवेशन कार्य का लोकार्पण आज मंगलवार सायं को अजगरा विधायक टी. राम व भाजपा जिलाध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस परियोजना पर कुल ₹89.39 लाख की लागत खर्च होगी।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मंदिर परिसर में विधिवत पूजा अर्चना के साथ फीता काटकर की गई।
अजगरा विधायक टी0 राम ने अपने संबोधन में कहा कि विश्वकर्मा जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शिल्पकारों के लिए शुरू की गई योजनाओं को समर्पित है। यह मंदिर समस्त शिल्पियों एवं विश्वकर्मा समाज के लिए एक प्रेरणा स्थल होगा। उन्होंने कहा कि हमें भगवान विश्वकर्मा के आदर्शों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।
भाजपा जिलाध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के मार्गदर्शन में प्रदेश भर में मंदिरों के जीर्णोद्धार एवं तालाबों के पुनरुद्धार का कार्य बड़े स्तर पर किया जा रहा है। गोसाईपुर मंदिर का यह रिनोवेशन कार्य उसी अभियान की एक कड़ी है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से हरहुआ ब्लॉक प्रमुख विनोद उपाध्याय, रेलवे बोर्ड समिति सदस्य भारत सरकार विनोद सोनकर, जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, अखंड प्रताप सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के ज़िलाध्यक्ष रामप्रकाश सिंह विरु, जित्तू सिंह, चारों मंडल अध्यक्षगण शैलेन्द्र पटेल, विपिन राय, लक्ष्मण सिंह एवं अजय मिश्रा, समिति अध्यक्ष गब्बर विश्वकर्मा, छोटे लाल विश्वकर्मा राजू विश्वकर्मा, ग्राम प्रधान श्रीमती अनुराधा मौर्या, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरुण पाठक, रामदेव वर्मा, देवव्रत रघुवंशी, डॉ. एस. एन. विश्वकर्मा, उमाकांत गोस्वामी, विजय विश्वकर्मा, निहोरी विश्वकर्मा, बबलू विश्वकर्मा, लल्लन विश्वकर्मा, अनिल सेठ सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय कार्यकर्ता एवं सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



