google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी के निधन से बिहार की राजनीति में जो शून्यता उभरी है, उसे लंबे समय तक भरा नहीं जा सकता: आलोक भगत

अररिया।

जिला अररिया भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आलोक कुमार भगत उर्फ बमशंकर भगत ने समृद्ध बिहार के प्रणेता सुशील कुमार मोदी के निधन पर गहरी संवेदना प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि
मेरे राजनीतिक अभिभावक
आदरणीय सुशील मोदी जी के निधन की खबर सुनकर बहुत पीड़ा हुई। पिछले कई दशकों से उनका सानिध्य और मार्ग दर्शन मिलता रहा है, उनका आशीर्वाद के रुप में पुरा जीवन याद रहेगा।
उनके द्वारा निर्देशित कुछ बातों को जीवन भर पालन करूँगा।
आज बिहार ने राजनीति के एक महान पुरोधा को हमेशा के लिए खो दिया। देश ,बिहार के अलावा सीमांचल के इस अररिया जिला से उनका गहरा रिश्ता था।यहां के दर्जनों राजनेताओं को टिकट देकर सांसद और विधायक बनाने में उन्होंने महती भूमिका निभाई, उपमुख्यमंत्री रहते अररिया जिले के किसी भी प्रकार के विकास कार्यों को उन्होंने सर्वोच्च प्राथमिकता दी।
कोरोना लॉकडाउन में मकई के रैक लगाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई।
मेरे जैसे छोटे परिवार में जन्मे बच्चों को अपने भाई के तरह प्यार देना उनके बड़े दिल को दर्शाता है।आज पटना में उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर अन्तिम प्रणाम किया।
दिवंगत अभाविप से भाजपा संगठन व सरकार में कई महत्त्वपूर्ण पदों को सुशोभित किया। उनके निधन से बिहार की राजनीति में जो शून्यता उभरी है, उसे लंबे समय तक भरा नहीं जा सकता। दुःख की इस घड़ी में पूरी भाजपा उनके शोकाकुल परिवार के साथ खड़ी है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।ॐ शांति शांति।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)