*जल है तो कल है, कल है तो हम हैं।
समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी पंचकोशी के जल कुंड हमारी विरासत की निधि है इसकी साफ सफाई जन -जन का नैतिक दायित्व है।
उक्त बातें विश्व ज्योति जन संचार समिति के निदेशक प्रवीण जोशी ने आज शिवपुर पड़ाव स्थित रामभट्ट तालाब के साफ सफाई के दौरान व्यक्त की।
विश्व ज्योति जनसंचार समिति के तत्वावधान में आज मंगलवार को “भू सेवा, जल सेवा” अभियान के तहत पर्यावरण व जल संरक्षण को समर्पित एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में अष्टभुजी माता मंदिर के पास रामभट्ट तालाब की बृहद सफाई की गई।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जल के महत्व को जनसामान्य तक पहुँचाना, जलकुंडों की नियमित सफाई हेतु जागरूकता तथा तालाबों में कूड़ा-कचरा न फेंकने के प्रति आम जनता को सजग करना था।
कार्यक्रम का संचालन विश्व ज्योति जनसंचार समिति के निदेशक प्रवीण जोशी सह-निदेशक दयाकर पामाशेट्टी के नेतृत्व में नगर निगम के सफाई निरीक्षक राकेश कुमार भार्गव के मार्गदर्शन में संपन्न किया गया।
तालाब की सफाई में प्रमुख स्वयंसेवकों प्रमोद पटेल, अनिल कुमार, सुजीत, अजीत, अशोक, रंजीत, गणेश, अजय, विजय, किशन, झगडू तथा अन्य सहयोगियों का रहा।
विश्व ज्योति जनसंचार समिति ने इस सफल प्रयास के माध्यम से संदेश दिया कि जल संरक्षण केवल सरकार का दायित्व नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य व नैतिक दायित्व है l
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



