google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ है और बारिश के कोई आसार नहीं है, पर IMD की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ 10 अक्टूबर के बाद कुछ इलाकों में मौसम बदलने वाला है।

कुछ क्षेत्र में ठंडी हवाएं और बरसात होने के अनुमान

समाज सागरण वाराणसी
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मानसून की विदाई की बात कही है। पिछले चार दिनों से प्रदेश के किसी हिस्से में बारिश नहीं हुई है। इसी बीच एक बार फिर IMD ने बारिश को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। IMD के अनुसार अगले 24 घंटे में पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बन रहा पश्चिमी विक्षोभ अभी भी बारिश करवा सकता है। इससे उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज और चमक के साथ बारिश हो सकती है। IMD के अनुसार 10 अक्टूबर को जहां बदल छाए रहेंगे और बारिश भी होगी वहीं 11 अक्टूबर को मौसम शुष्क रहेगा।

प्रदेश में दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ
का असर
IMD के अनुसार अगले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना है। मानसून वाराणसी से लेकर मेरठ तक से लौट चुका है, पर पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बन रहा western disturbance यूपी में बारिश करवाएगा। इस दौरान गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी। इसके अलावा आईएमडी के अनुसार प्रदेश में गुलाबी ठण्ड भी दस्तक देने के लिए तैयार है। 15 से 20 अक्टूबर तक प्रदेश में गुलाबी ठंड दस्तक दे देगी। लोगों को सुबह और शाम ठंड का एहसास होगा और कोहरा भी देखने को मिलेगा।

वाराणसी में आज का तापमान
वाराणसी में सोमवार को 24 डिग्री न्यूनतम और 36 डिग्री अधिकतम तापमान का पूर्वानुमान है। वहीं वाराणसी में आज आसमान साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। वाराणसी में सुबह 7 बजे ह्यूमिडिटी 82 प्रतिशत थी और हवाएं 8 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रहीं थीं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)