google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ट्रेन के चपेट में आने से महिला का सर से धर हुआ अलग, पोस्टमार्टम हेतु भेजा सदर अस्पताल।

सरोज कुमार/समाज जागरण, किसनपुर, सुपौल

जिले में किसनपुर थाना क्षेत्र के आसनपुर कुपहा हॉल्ट से 500 मीटर पूर्व रेलवे पटरी पर मंगलवार के अहले सुबह एक महिला का सिर कटा लाश मिला। मिली जानकारी के अनुसार महिला का मौत ट्रेन के चपेट में आने से हुआ है। जहां अहले सुबह लोगों को घटना का पता चला तो घटना स्थल पर देखने वालों का भीड़ जमा हो गया। जहां उस भीड़ से कुछ लोगों ने मृत महिला को पहचान लिया। पहचानने वालों ने बताया कि मृत महिला बौरहा पंचायत के वार्ड नम्बर दो के बैंगा निवासी है। बैंगा के ग्रामीणों ने बताया की 19 वर्षीय मृतक रीभा देवी 22 वर्षीय विजय सरदार की पत्नी है। जिसका शादी वर्ष 2021 में मधुबनी जिला के खुटौना प्रखंड क्षेत्र के बलाबाखर गांव में हुआ था। मृत महिला अपने ससुराल बैंगा में ठीक – ठाक से अपना जीवन यापन कर रही थी। जबकि पति पंजाब में ठेकेदारी करता है। जहां ससुर भी उनके साथ हीं रहता है। घर में सास पुतोहु के अलावा मृतक के दो छोटे छोटे देवर रहता है। जहां इन लोगों के बीच किसी प्रकार का कोई विवाद नही था। पड़ोसी की माने तो पति पत्नी के बीच दूरभाष के माध्यम से दो तीन दिन से विवाद चल रहा था। उसी विवाद के कारण रिभा सोमवार के देर रात घर से निकलकर रेलवे पटरी पर सो गई होगी। जहां ट्रेन के चपेट में आने से महिला का सर धर से अलग हो गया। इस सम्बन्ध में मृत महिला की सास ललिता देवी ने बताई की हमलोग से कोई विवाद नही हुआ है। अन्य दिनों की भांति हमलोग खाना – खाकर सोने चले गए। वो कब घर से निकली किसी को कोई जानकारी नहीं मिल पाया। सुबह मृतक को घर में नही देख खोजबीन कर ही रही थी की मालूम हुआ कि रेलवे पटरी पर इसका लाश परा हुआ है। इस बाबत थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया गया है। जहां परिजन के आने तक शव को शवगृह में रखा जाएगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)