समाज जागरण नोएडा डेस्क
गाजियाबाद अलग राज्य पश्चिमांचल की मांग धीरे-धीरे जोर पकड़ता जा रहा है। राज्य की मांग सामाजिक संगठन पश्चिमांचल महासभा लगातार उठा रही है और आने वाले समय मे इस मुहिम को और गति देने के लिए लगातार संगठन का विस्तार किया जा रहा है। इस क्रम मे आज सामाजिक संगठन पश्चिमांचल महासभा के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी धीरेंद्र सिवाच को पश्चिमांचल महासभा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। जबकि योगाचार्य सुनील कुमार को संगठन का राष्ट्रीय सरंक्षक मनोनीत किया गया है।
इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिसौली ने कहा की धीरेंद्र सिवाच एवं योगाचार्य सुनील कुमार के नेतृत्व में संगठन को बहुत अच्छी मजबूती मिलेगी हर जिलों के युवाओं एवं वर्गों की भागीदारी बढ़ेगी। चौधरी धीरेंद्र सिवाच सामाजिक कार्यो में बहुत ही लोकप्रिय है श्री स्रष्टि चेरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से हर वर्ग हर समाज की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते है वही योगाचार्य सुनील कुमार भी कई सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से देश के कई प्रदेशो में सामाजिक कार्यो धार्मिक कार्यो में दान आदि में अपना भरपूर योगदान करते है।
अजय सिसौली ने कहा की पश्चिमी यूपी को अलग राज्य बनाने के सँघर्ष को मजबूत बनाने के लिए युवाओं को आगे आना होगा युवाओं की भागीदारी ही नए प्रदेश के निर्माण की ढाल बनेगी ओर पश्चिमांचल प्रदेश का निर्माण होगा। मौके पर अजय सिसौली राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास प्रताप ठेनुआ राष्ट्रीय संगठन महामंत्री अंकित गिरी राष्ट्रीय महासचिव सुमित चिकारा प्रदेश अध्यक्ष छात्र प्रकोष्ठ विशाल बालियान जिलाध्यक्ष ग़ाज़ियाबाद युवा प्रकोष्ठ विशाल नागर आदि लोग मौजूद रहे
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



