सावन माह में गौ सेवा कर पुनः कमा रहे शहर के युवा

#Noida: सनातन रीति रिवाज के साथ गौ माता की अंतिम संस्कार

आज दिनांक 18/07/25 को 7बजे प्रात: जीवन अर्पण सामाजिक सेवा संस्था को सूचना प्राप्त हुई की गांव सर्फाबाद सेक्टर 73 नोएडा मैं एक गौ माता मृत अवस्था में पड़ी हुई है जिसकी सूचना संस्था के सदस्य कोशिंदर यादव को दी हुई सूचना पाकर कोशिंदर यादव अन्य युवा साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और कड़ी मेहनत के बाद जेसीबी मशीन की मदद से सनातन रीति-रिवाज अनुसार गौमाता का अंतिम संस्कार किया।
वहीं संस्थापक दीपांशु शर्मा ने बताया कि हमारी टीम पिछले 9वर्षों से निस्वार्थ भाव से कार्य करती आ रही जिसमें अब तक संस्था द्वारा हजारों गौवंश की जान बचाई जा चुकी है।
इस मौके पर सौरव यादव,सोनू यादव,गौरव यादव,ऋतिक यादव,कल्लू यादव आदि उपस्थित रहे।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)