दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 23 नवम्बर 2023 नबीनगर थाना क्षेत्र के ठेंगो गांव से एक शराबी को नशे की हालत मे पकड़ा गया है। नियमित गश्ती के दौरान एस आई सुदर्शन चौधरी एवम सशस्त्र बल ने ठेंगों निवासी राजाराम पासवान पिता स्व धनपत राम को नशे की हालत मे ठेंगो गांव से गिरफ्तार किया।
थानाध्यक्ष मनोज कुमार पाण्डेय द्वारा बताया गया कि रेफरल अस्पताल में शराब पीने की पुष्टि के बाद उक्त नशेड़ी को मद्यनिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



