ट्रांसफॉर्मर की किल्लत से छतरपुर में हाहाकार, घटिया किस्म के ट्रांसफॉर्मर की आपूर्ति से लोग परेशान

समाज जागरण दीपक सरकार

उत्तम किस्म के ट्रांसफॉर्मर तय सीमा के भीतर छतरपुर में उपलब्ध नहीं कराने पर होगा आंदोलन: अरविंद

छतरपुर: छतरपुर प्रखंड के शहरी और ग्रामीण इलाकों के कई इलाकों के लोग उमस भरी बरसात में बिजली के लिए त्राहि त्राहि कर रहे हैं। कारण है समय पर इलाके में खराब पड़े ट्रांसफार्मर का नहीं बदला जाना और अगर कहीं ट्रांसफार्मर बदले भी जा रहे हैं तो वे इतने घटिया क्वालिटी के हैं कि कहीं तो एक दिन और कहीं एक हफ्ता भी नहीं ठीक से चल पा रहे हैं। इसके कारण लोगों का समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहा है बाकी लोग गर्मी से हलकान हैं सो अलग है।
सूत्र बताते हैं कि मेदिनीनगर स्थित ‘ट्रांसफॉर्मर रिपेयरिंग वर्कशॉप’ (टीआरडब्लू) में से ही घटिया क्वालिटी के ट्रांसफार्मर की आपूर्ति की जा रही है जिसके कारण ट्रांसफार्मर जल्दी जल जा रहे हैं।
इस मामले में इलाके के सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद गुप्ता चुनमुन ने बिजली विभाग को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि अगर विभाग ने संबंधित जगहों पर शीघ्र ही ट्रांसफार्मर नहीं लगाया तो वे शहरी और ग्रामीण इलाके के लोगों के साथ आंदोलन करने को विवश हो जाएंगे। अरविंद ने कहा कि छतरपुर के भगवान टोला, कंचनपुर, दिनादाग में दो बार, लोहराही, बैरियाडीह, पटखाही खैरादोहर, नौडीहा बाजार के धनुडीह आदि जगहों पर ट्रांसफार्मर लगाए गए थे लेकिन जो ट्रांसफर में लगाए गए थे उनकी गुणत्ता निम्नस्तरीय थी जो लगाने के साथ ही कुछ ही दिन और हफ्तों में जल गए
जिसके कारण लोग भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं। अरविंद ने कहा की विभाग को जवाबदेही और संवेदनशीलता के इस दिशा में काम करना चाहिए, क्योंकि लोग नियमित बिजली बिल का भुगतान करते हैं और उसके बदले में उन्हें नियमित बिजली आपूर्ति न होना उनके मौलिक अधिकारों का हनन है और इस तरह से ही लोगों के मौलिक अधिकारों का हनन होता रहा, तो वे सब बाध्य हो कर आंदोलन करने को भी विवश हो जाएंगे। अरविंद ने पलामू के पलामू प्रमंडल विद्युत विभाग के जनरल मैनेजर पलामू और ऐसी से आग्रह किया है कि उपरोक्त गंभीर समस्या पर संज्ञान लेते हुए लोगों की समस्याओं के समाधान की दिशा में पहल करें।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)