अमलाई ।नगर सहित पूरे क्षेत्र के अंचलों में हनुमान मंदिरों में श्री हनुमान प्रकटोत्सव श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया। हनुमान जन्मोत्सव पर गुरुवार को सुबह से ही अष्ट सिद्धि नव निधि के दाता के दर्शन के लिये भक्तो की अपार भीड़ मंदिरों में पहुंचने लगी। नगर के हनुमान मंदिरों में जयकारों के उद्घोष से गूंज उठे। हर श्रद्दालु ब्रह्म मुहूर्त में मंदिर पहुंचकर श्री हनुमान की एक झलक पाने के लिए आतुर दिखाई दिया। नगर के वार्ड क्रमांक 5 डूंगरिया ओला सिद्ध बाबा पहाड़ी पर स्थित श्री एकादश मुखी हनुमान मंदिर में विधिवत पूजन अभिषेक, हवन, का कार्यक्रम संपन्न कराये गये।
दोपहर दो बजे से शुरू हुआ भंडारों का दौर देर शाम तक चलता रहा, जहां हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान का महाप्रसाद ग्रहण किया । हनुमान जन्मोत्सव को लेकर मंदिरों में पहले से ही तैयारिया पूरी कर ली गई थी, इस अवसर पर मंदिरों को विशेष रूप से श्रृंगारित कर साज सज्जा से अलंकृत कर लिया गया था । जहाँ पर अति उल्लास के साथ भक्तों ने पूजा अर्चना कर अपने मनोरथ सुफल किये।
त्रेतायुग मे जब पृथ्वी पर असुरो का अत्याचार बढ़ गया था, तब भगवान विष्णु ने पृथ्वी का भार हरण करने के लिए राम के रूप में अवतार लिये, तब उनकी सेवा के लिए शिव ने हनुमान रूप धारण कर आज के दिन ही मां अंजना नंदन के रूप में प्रगट हुये थे।अनंत बलवंत हनुमान जी अपने सौर्य, पराक्रम, और अपने बुद्धि विवेक के लिए जाने जाते हैं। हनुमान जी अष्ट सिद्ध नव निधि के दाता है और वह अपने भक्तों को मन चाहा वरदान देने वाले माने जाते हैं। कलयुग मे आज भी हनुमान जी साक्षात रूप में पूजे जाते हैं। नगर के विभिन्न क्षेत्रों में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर शोभा यात्रा का आयोजन किया गया ।
गांधीनगर से बरगमा हनुमान मंदिर, बस स्टैंड अमलाई से एकादश मुखी हनुमान मंदिर एवं अमलाई मोहढा से दुर्गा मंदिर चौक अमलाई तक शोभा यात्रा निकाला गया । नगर के प्रसिद्ध दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर बरगमा वार्ड क्रमांक 1 में, वार्ड क्रमांक 6 स्थित हनुमान मंदिर में, वार्ड क्रमांक 4 स्थित इंदिरा नगर हनुमान मंदिर में, वार्ड क्रमांक 11 देव्हरा स्थित हनुमान मंदिर में , संजय नगर ,चचाई ,पेपर मिल ,धनपुरी नंबर 3 ,रेलवे कॉलोनी हनुमान मंदिरों में भक्तों ने सांगोपांग विधि विधान से पूजा आराधना करते हुए मन वांछित फल प्राप्त किया। इस तरह शक्ति, भक्ति और विश्वास का यह महा पर्व पूरे मनोयोग से क्षेत्र भर में मनाया गया। मुख्य आर्कषक केन्द्र में स्थित बस स्टैंड अमलाई शिव मंदिर से एकादश मुखी हनुमान मंदिर बाजे गाजो संकट मोचन की शोभा यात्रा निकाली गयी जो नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए मंदिर परिसर पहुँचा। शोभा यात्रा का आयोजन चीनी मित्र मंडली के तत्वाधान में किया गया
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



