google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

श्री हनुमान जी के जयकारों के उद्घोष से सराबोर हुई नगरी

श्री हनुमान जन्मोत्सव महापर्व पर आयोजित हुए भक्तिमय

  • अमलाई ।हनुमान जन्मोत्सव महापर्व पर अपनी संपूर्ण ऊर्जा और निष्ठा के साथ सहभागिता देना यह वाकई में भावी पीढ़ी के लिए अनुकरणीय संदेश हैं जिसे भावी पीढ़ी जो आत्मसात अवश्य करना चाहिए ।अमलाई नगर में श्री हनुमान जी का प्रगटउत्सव बड़ी ही धूमधाम एवं भक्तिमय माहौल में मनाया गया नगर के वार्ड क्रमांक 5 सिद्ध बाबा पहाड़ी में स्थित एकादश मुखी हनुमान मंदिर में मारुति नंदन सेवा समिति एवं सनातन धर्म सत्संग समाज के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित श्री हनुमान जन्म महोत्सव महापर्व की तैयारी बड़ी ही भव्यता के साथ की गई थी ,नगरी मानों श्री राममय हो गई श्री हनुमान जी के विधिवत पूजन से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ श्री हनुमान जी का पूजन अर्चन के पश्चात हवन पूर्णाहुति दी गई एवं इसके उपरांत कन्या भोज का आयोजन किया गया तत्पश्चाप विशाल भंडार का आयोजन किया गया भंडारा दोपहर 2:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक लगातार चलता रहा । सनातनी की शक्ति जिस तरह से सनातन पर्वों पर उमड़ कर दिखती है यह सनातन के स्वर्णिम भविष्य जा जीवंत उदाहरण है।

Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)