google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

थर्मल टाइटन्स ने 12 रन से ई एण्ड आई को पराजित कर विजयी होने का किया गौरव हासिल।

ऊर्जांचल संवाददाता मु० हफीज फुलील/ दैनिक समाज जागरण

अनपरा/ सोनभद्र। हिंडालको रेनुपावर डिवीजन रेनुसागर एवं फोनिक्स क्लब रेनुसागर के संयुक्त तत्वाधान में आदित्य बिड़ला इंटर मीडिएट कालेज के ग्राउण्ड में मंगलवार की देर शाम सर्किल क्रिकेट चैम्पियनशीप की कड़े मुकाबले में थर्मल टाइटन्स की टीम ने कप्तान दीपक लाल के नेतृत्व में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुये 12 रन से ई एन्ड आई टीम को पराजित कर विजयी होने का गौरव प्राप्त किया। गौरतलब है कि हिन्डाल्को रेनुसागर के यूनिट हेड आर पी सिंह के मार्गदर्शन में यह प्रतियोगिता चल रहा है जिसमें कुल 24 टीमों ने प्रतिभाग किया है।बताते चले कि सर्किल क्रिकेट चैम्पियनशीप क्रिकेट मैच का मुकाबला थर्मल टाइटन्स और ई एन्ड आई के बीच में था। थर्मल टाइटन्स ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया। इस अवसर पर हिंडालको रेनुसागर के ईआर हेड मृदुल भारद्वाज ने खिलाड़ियों से परिचय लेते हुये टॉस कराकर का मैच का शुभारंभ किया। थर्मल टाइटन्स की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुये मेराज के शानदार 9 चौके की मदद से 47 रन, पवन एवं अनुज के चार और तीन चौके की मदद से दोनों ने 21 रन बनायें वही कप्तान दीपक लाल ने 3 गेंद पर तीन चौके जड़ कर 12 रनो के वदौलत अपनी टीम का स्कोर 2 विकेट खोकर 103 रन बनायी। प्रभात पांडेय एवं विजय ने अपने टीम के लिए महत्वपूर्ण एक-एक विकेट चटकाये। रोमांचक मैच के जबाब में खेलने उतरी ई एन्ड आई की टीम के कप्तान प्रभात पांडेय के निजी स्कोर 23 रन ई एन्ड आई के हेड दीपक पांडेय के शानदार बैटिंग के आगाज से 5 चौके की मदद से 28 रनो के बदौलत टीम ने 10 ओवर में 3 विकेट खोकर 91 रन ही बना पाई। वही दीपक लाल ने अपने टीम के लिये महत्वपूर्ण 2 विकेट और अनुज ने एक विकेट अपने टीम के लिये चटकाये। इस तरह थर्मल टाइटन्स की टीम 12 रन से विजयी रहीं। मैच में अंपायर दीपांश एवं रूपम रहे। आँखों देखा हाल विल्सन ने सुनाया।इस अवसर हिंडाल्को रेनुसागर ई एन्ड आई हेड दीपक पांडेय, हर्षवर्धन, मनोरंजन, फोनिक्स क्लब रेनुसागर के सचिव सुधाकर अन्नामलाई, क्रीङा सचिव राजीव मिश्रा, इमरान खान एवं मान्यता प्राप्त यूनियन के पदाधिकारी सहित भारी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)