google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

विष्णुगढ़ में चोरों का राजयोग,बंद घरों को बना रहे है निशाना

बीते रात्रि चेडरा में चोरों ने एक घर से नगदी समेत 7 लाख के जेवरात चुरा ले गए।

राहुल कुमार गुप्ता, संवादाता विष्णुगढ़, दैनिक समाज जागरण।

विष्णुगढ़।प्रखंड थाना क्षेत्र में चोरों का बोलबाला,लगातार दे रहे चोरी की घटना को अंजाम।लगातार हो रहे चोरी से ग्रामीणों में भय का माहौल है।बीते रात्रि चेडरा स्थित एक घर में चोरों ने नगदी समेत 7 लाख के जेवरात चुरा ले गए।भुक्तभोगी रवि पाण्डेय ने बताया वह अपने रिश्तेदार के घर बिहार गया था जब वापस घर लौटा तो देखा घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है अलमारी में रखे जेवरात और नगदी गायब है।इससे साफ जाहिर होता है चोरों का अभी राजयोग है जिससे चोर बेखौफ होकर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे है।भुक्तभोगी रवि पाण्डेय ने विष्णुगढ़ थाने में आवेदन दे कर न्याय की गुहार लगाई है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)