google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ईसानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रॉली गौवंश बरामद

11 गौ-तस्कर गिरफ्तार, ट्रैक्टर-ट्रॉली व कार जब्त

समाज जागरण संवाददाता
कुलदीप सिंह
लखीमपुर खीरी।

जनपद के ईसानगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गौ-तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश किया है। 17/18 जनवरी की रात करीब दो बजे ईसानगर पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए चार ट्रैक्टर-ट्रॉली में ले जाए जा रहे गौवंश को बरामद किया, जबकि मौके से 11 गौ-तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

यह कार्रवाई इमलिया चौराहे से लगभग 300 मीटर आगे सिसैया चौराहे की ओर जाने वाले मार्ग पर की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके आधार पर घेराबंदी कर सभी आरोपियों को चार ट्रॉली गौवंश के साथ हिरासत में ले लिया गया।

थाना ईसानगर पुलिस ने मौके से कुल 38 गौवंश, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली तथा एक ऑल्टो कार बरामद की है। थाना अध्यक्ष ईसानगर निर्मल तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार पकड़े गए सभी गौ-तस्कर पड़ोसी जनपद सीतापुर के निवासी बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि यह गिरोह पिछले कई दिनों से क्षेत्र में सक्रिय था और संगठित रूप से गौवंश की तस्करी में लिप्त था। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)