समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। बड़ागाँव थाना क्षेत्र के हरहुआ चौकी अंतर्गत औसानपुर प्राथमिक स्कूल के रसोईघर का ताला तोड़कर चोरों ने दो गैस सिलेंडर व दो अग्निशमन यंत्र चुरा ले गए।
ग्रामप्रधान प्रतिनिधि व हेड मास्टर विनय कुमार सिंह ने बताया कि रविवार की रात में चोरों ने चोरी किया। जब सोमवार को स्कूल पहुंचा तो रसोईघर का ताला टूटा मिला। इसकी सूचना खण्ड शिक्षा अधिकारी हरहुआ पंकज यादव को देते हुए चौकी प्रभारी हरहुआ को सूचना देकर बड़ागाँव थाने पर चोरी की तहरीर दे दी गई है।
आशंका जताई जा रही है कि कुछ गांव के अवांछनीय तत्व नशे का सेवन व जुआ खेलते हैं जो मौका पाते ही अब तक कई स्थानों पर चोरी कर चुके हैं। नए उम्र के लड़कों पर घर के अभिभावकों का कोई नियंत्रण न होने से दिन भर नशा करते हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया कि नशेड़ियों के ऊपर नकेल कसने का कार्य करते हुए जेल भेजा जाएगा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



