google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

तीसरी रेलवे लाइन समपार निर्माण कार्य हेतु रात में बन्द रहेगा शहडोल- कटनी मार्ग

बिरसिंहपुर पाली — शहडोल -कटनी रेल खंड में तीसरी रेलवे लाइन के रेलवे फाटक में आवश्यक निर्माण कार्य किये जाने के लिए आगामी 28-09-24 को रात 10 बजे से 29-09-24 को सुबह 06 बजे तक निर्माण कार्य संचालित किया जाना सुनिश्चित हुआ है।इस आशय का पत्र कार्यालय उप मुख्य अभियंता निर्माण रेलवे स्टेशन के पास स्टेशन के पास शहडोल ने Dy CE/Con -1/SDL – dt 26-9-24 के व्दारा कलेक्टर उमरिया को पत्र लिखकर सूचित किया है कि 28-09-24 को रात 10 बजे से 29-09-24 को सुबह 06 बजे तक समपार फाटक क्र 77 जो कि घुनघुटी -मुदरिया के बीच 935/15-17 के पास तीसरी रेलवे लाइन का निर्माण कार्य पूर्ण किया जाना है,जिसके लिए सड़क मार्ग का आवागमन प्रभावित होगा । हालांकि छोटे वाहनों और चार पहिया वाहनों के आवागमन सुचारू रूप से संचालित रहे, इसके लिए समपार फाटक के पास स्थित 145 से मार्ग तैयार कर उनके आवागमन की व्यवस्था की गई है , तथापि ओभर साइज बड़े वाहनों को 08 घंटे तक के लिए यह मार्ग में आवागमन बाधित रहेगा। इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक उमरिया और थाना पाली को भी विधिवत रूप से प्रेषित किया गया है ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)