google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

हजारों भक्तों की भीड़ ने किया अंतिम दर्शन,अमृत सरोवर परिक्रमा के बाद दी गई समाधि

समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी।
विकास खंड हरहुआ के ग्राम पंचायत मुर्दहा में श्री श्री 1008 श्री मौनी नाथ महाराज का हजारों भक्तों ने अंतिम दर्शन कर अमृत सरोवर का गाजे-बाजे के साथ परिक्रमा कराकर आश्रम प्रांगण में सोमवार को दोपहर अश्रुपूरित नम आंखों से अंतिम दर्शन कर समाधि दी गई।
98 वर्षीय श्री मौनी स्वामी के ग्वालियर में रविवार को ब्रह्मलीन होने की खबर मिलते ही उनके शिष्यों, ग्रामीण भक्तों के अंदर दर्शन करने की उत्कंठा प्रबल हो गई। मुर्दहा आश्रम पर सोमवार को पार्थिव शरीर 8 बजे पहुँचने पर आस पास गाँवो की भीड़ अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़ी। आम भक्तों के दर्शन के लिए आश्रम पर उन्हें आसीन किया गया जहां लोगो ने अंतिम दर्शन किया।
ग्राम प्रधान मुर्दहा के रविन्द्र यादव के अनुसार मौनी स्वामी अमृत सरोवर व साई जी की मूर्ति की शिलान्यास स्थापना स्वयं हाथों से किया था। मूलतः कर्नाटक से लगभग 65 वर्षो पूर्व आकर आश्रम में रह रहे थे। इधर कुछ दिनों से अस्वस्थ होने पर ग्वालियर में शिष्यों द्वारा इलाज चल रहा था। स्वामी जी अपने तप,त्याग,तपस्या और मृदुभाषी होने के कारण सबके प्रिय बन गए थे। आस पास के गाँवो में होने वाले मंगल कार्यक्रमों में भाग लेकर आशीर्वाद प्रदान करते रहे। ग्रामीण स्वामी जी की पूजा कर उनके बताए सत्कर्मो व सदमार्ग पर चलते रहे है। आज उनकी कमी लोगों को काफी कष्ट दे रही है।
मुख्य रूप से ग्राम प्रधान रविंद्र सिंह यादव , राजन सिंह, अमित सिंह, डॉ0 सुभाष सिंह ,क्षेत्र पंचायत सदस्य बहादुर प्रजापति, सुनील अग्रहरि, करन सिंह जौहर, धर्मेंद्र चौबे, अवनीश राजभर, शिव शंकर राजभर, राजकुमार जायसवाल ,अटैक गुरु, जितेंद्र शास्त्री, विकास चौबे, प्यारे लाल यादव, हरिश्चंद्र यादव ने आस पास गांव के लोग हजारों भक्तगणों की उपस्थिति में आश्रम परिसर में समाधि दी गई।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)