google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

रिटायर्ड ईटीओ दीवान सिंह रंगा के निधन पर हजारों गणमान्य नागरिकों ने किया शोक प्रकट, परिवार जनों में गांव मकड़ाना में 30 से अधिक लगाई त्रिवेणी

स्व दीवान सिंह रंगा के एक सुपुत्र सुनील रंगा भिवानी में पब्लिक हेल्थ में एसई तथा दूसरा बेटा संजय रंगा बिजली विभाग भिवानी में एक्सईन है

दैनिक समाज जागरण, जिला संवाददाता। ( महेन्द्र जावला बहल )

भिवानी/दादरी, 18 जनवरी। रिटायर्ड ईटीओ दीवान सिंह रंगा की तेहरवीं पर रविवार को उनके पैतृक गांव मकड़ाना में विभिन्न सामाजिक संगठनों, खाप प्रतिनिधियों तथा राजनेताओं ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। वे ईटीओ पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके बेटे सुनील रंगा जन स्वास्थ्य विभाग में अधीक्षण अभियंता, दूसरे बेटे संजय रंगा दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम में कार्यकारी अभियंता, बेटी डॉ सरोज डिप्टी सिविल सर्जन तथा दामाद डॉ राजवीर सिंह डिप्टी सिविल सर्जन के पद पर कार्यरत है। स्वर्गीय दीवान सिंह के फूफाजी जी सूबेदार प्रभु सिंह सरकार में मंत्री तथा राज्यसभा सांसद भी रहे हैं।


विधायक उमेद पातुवास ने कहा कि स्व. दीवान सिंह रंगा शिक्षा और संस्कारों के प्रति अपने परिवार के साथ-साथ समाज के युवाओं को भी जागरूक करते थे।स्व. दीवान सिंह रंगा सामाजिक होने के साथ-साथ धर्म में आस्था रखने वाले इंसान थे। आज रविवार को परिवार जनों में गांव मकड़ाना में 30 से अधिक त्रिवेणी लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। स्व दीवान सिंह रंगा भिवानी के डॉ अंबेडकर भवन, जीतू वाला जोड़ धर्मशाला सहित अनेक धार्मिक संस्थानों में दिल खोलकर दान देते थे।
उन्होंने कहा कि परिवार के लिए यह अपूर्णीय क्षति है, लेकिन परमात्मा की इच्छा के आगे मनुष्य को झुकना ही पड़ता है। उनकी आत्मा को अपने चरणों मे स्थान दें और परिवार को यह दुःख सहन करने की भक्ति प्रदान करें।


विधायक उमेद पातुवास के अलावा भिवानी महेंद्रगढ़ से सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह, जन स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख अभियंता देवेंद्र सिंह दहिया, भाजपा के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक, बवानीखेड़ा नगर पालिका के अध्यक्ष सुंदर अत्री, पूर्व विधायक रामकिशन फौजी, पब्लिक हेल्थ के चीफ इंजीनियर जसवंत सिंह, सुधीर चंदवास, मामन चंद वर्मा, कामरेड ओमप्रकाश , यशेंद्रनाथ ने भी शोक संवेदना व्यक्त की है। अनेक संगठनों के पदाधिकारियों ने शोक सभा में पंहुचकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।


विभिन्न सामाजिक संगठनों, खाप प्रतिनिधियों की ओर से इंजीनियर सुनील रंगा को पगड़ी पहनाई गई। इस दौरान स्व. दीवान सिंह रंग के भाइयों, भतीजों सहित पूरा परिवार उपस्थित रहा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)