समाज जागरण/ अनिल कुमार अग्रहरि
डाला/ सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के कोटा ग्राम पंचायत के टोला रानीताली में जमीन खरीद कर झोपड़ी बनाकर रह रही महिला को जमीन बिक्री व दान कर्ताओं के मनबढ़ परिवार लोगों ने मिलकर झोपड़ी को तोड़ फोड़ किया गया और झोपड़ी के अंदर रखा हुआ समान बाहर फेंक दिया गया इसके साथ ही महिला को जमकर मारपीट कर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की दें डालीं धमकीं, पुलिस के समझाने के वावजूद भी दुबारा के बाद भी मनबढ़ लोगों द्वारा जान से मारने की धमकी, बच्चों संग अकेले ही महिला रहतीं हैं
वहीं घटना के संबंध में तहरीर की कापी देते हुए रानी ताली कोटा निवासिनी आशा देवी पत्नी बंटीं ने बताया कि आशा देवी पत्नी बंटीं बिते दिन सोमवार,16 मार्च 2026 को समय लगभग 11:00 बजे मेरे मामा की लड़की उर्मिला पत्नी मुन्ना शक्तिनगर की रहने वाली है, वर्तमान मे कोटा में है। और मेरे घर पर आकर मुझे भद्दी-भदी गाली-गलौज देने लगी और दरवाजा पीटने लगी और मरवाने की धमकी देने लगी जब मेरे भाई राकेश भारती पुत्र महावीर प्रसाद उसको बोला कि गाली-गलौज मत करो जाओ अपने घर तो उतने में अपने घर गयी और फिर अपने भाई को झुठ बोली कि मुझको सभी मिलकर मारे है, और दिए-17-03-2026 को समय सुबह 12:30 बजे उसके भाई सोनु पुत्र लिलेश, मुन्नी पत्नी लिलेश, मीरा पत्नी अंगद यह सभी लोग घर पर जाकर भद्दी-भद्दी गाली गलौज किए और जब प्रशासन को बुलाए तो प्रशासन के समझाने पर भी बात नहीं माने और उसके बावजूद भी गाली-गलौज किस और झोपड़ी भी उखाड़ दिए और सामान भी फेंक दिए और फिर मेरे भाई को फोन करके काफी गाली-गलौज दिये और धमकी दे रहे है कि जहाँ भी अकेले में पायेंगें तुम्हारे भाई को भी मारेगें।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



