विजय शंकर पाण्डेय/ समाज जागरण
खलियारी/ सोनभद्र। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के पकरहट देशी शराब की दुकान में 10.01.2026 को हुई चोरी के आरोपियों की तलाश पुलिस कर ही रही थी कि 15.01.2026 की रात लगभग 11 बजे प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति पकरहट नहर में घूम रहे हैं प्रभारी निरीक्षक ने फौरन उप निरीक्षक शिववदन यादव और शुशील कुमार सिंह व दीपक गिरी को फौरन पकरहट पहुंचने को कहा पुलिस जब पहुंची तो तीन लोग देखकर भागने लगे पुलिस ने दौड़ाकर तीन लोगों को पकड़ लिया पूछताछ में उन लोगों ने अपना नाम साहिद पुत्र शमीम निवासी पगिया व ओम प्रकाश पुत्र जमुना निवासी वैनी चौबे दोनों थाना करमा और प्रियांशु जायसवाल पुत्र सुनील जायसवाल निवासी रूस्तमपुर थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया बताया पूछताछ के बाद आरोपियों के पास से चोरी गई 14160 रूपए नगद और 150 पाउच देशी शराब बरामद कर पुलिस ने तीनों को सम्बन्धित धाराओं में जेल भेज दिया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



