google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

रानीगंज रामपुर नहर के समीप बाईक सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने मवेशी व्यापारी की गोली मारकर की हत्या,डेढ़ लाख रुपए भी लूटे

विधायक शाहनवाज आलम ने कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरा

24 घंटे के अंदर अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे करेंगे आंदोलन:शाहनवाज

अररिया।

जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर नहर के समीप बाईक सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने मवेशी व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी, वही अपराधियों ने मवेशी व्यापारी से डेढ़ लाख रुपए की लूट की घटना को भी अंजाम दिया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों व परिजनों के द्वारा आनन-फानन में घायल मवेशी व्यापारी को रानीगंज रेफरल अस्पताल ले जाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने घायल मवेशी व्यापारी को प्राथमिक जांच के दौरान मृत घोषित कर दिया है। इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची रानीगंज थाना पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। वही मृत मवेशी व्यापारी की पहचान पलासी थाना क्षेत्र के बरबन्ना गांव निवासी मो. सुलेमान के 40 वर्षीय पुत्र मो बाबूल अख्तर के रूप में हुई है।
घटना को लेकर मिली जानकारी अनुसार मवेशी व्यापारी बुधवार की सुबह अपने पिता व छोटे भाई के साथ मैजिक वाहन पर सवार होकर पलासी से मधेपुरा के सिंघेश्वर हाट मवेशी की खरीददारी के लिए जा रहे थे। इसी क्रम में रामपुर नहर के पास पल्सर बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने घेरते हुए बाबूल अख्तर के सर में गोली मार दी और डेढ़ लाख रूपये लूटकर फरार हो गया।गोली लगने के बाद घायल बाबूल अख्तर को स्थानीय लोगों व परिजनों के द्वारा रानीगंज रेफरल अस्पताल ले जाया गया।जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद राजद विधायक शाहनवाज आलम पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और उन्होंने परिजनों को इंसाफ दिलाने की बात कही। विधायक ने कहा की राज्य मे कानून व्यवस्था पूरी तरह से धरासाई हो चुकी है आए दिन हत्या लूट की वारदात हो रही है लेकिन अपराधी नहीं पकड़े जा रहे है । उन्होंने कहा की अगर 24 घंटे के अंदर अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वो आंदोलन करेंगे। घटना के बाद मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मच गया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)