google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जिला राजद के उपाध्यक्ष अमित पूर्वे का निष्कासन वापस, पार्टी की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करने को लेकर लेटर इश्यू

प्रदेश नेतृत्व ने मेरी कार्य कुशलता को देखते हुए मुझ पर जो विश्वास जताया है इसके लिए मैं शीर्ष नेतृत्व का आभार: अमित

अररिया।

राष्ट्रीय जनता दल प्रदेश कार्यालय पटना के पत्रांक 396 दिनांक 7 अगस्त 2024 के आदेश पत्र के अनुसार विगत लोक सभा चुनाव से पूर्व राजद अररिया के उपाध्यक्ष रहे और व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रहे अमित पूर्वे पार्टी के प्रति सर्व समर्पित भावना, दलहित में हमेशा कार्य,पार्टी के प्रति आत्मीय निष्ठा को देखते हुए प्रदेश कार्यालय द्वारा निष्कासन वापस वापस लेते हुए पार्टी की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करने को कहा गया। निष्कासन वापसी का पत्र मिलते ही अमित पूर्वे ने मीडिया को बताया मैं प्रारंभ से ही दल के लिए समर्पित रहते हुए प्रदेश नेतृत्व से प्राप्त हर आदेश को निष्ठा के साथ समय पर करता रहा हूं प्रदेश नेतृत्व ने मेरी कार्य कुशलता को देखते हुए मुझ पर जो विश्वास जताया है इसके लिए मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के साथ प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू, पूर्णिया प्रमंडल प्रभारी भाई अरुण, सह प्रभारी रंजीत सिंह प्रदेश प्रधान महासचिव प्रेम कुमार गुप्ता के साथ प्रदेश नेतृत्व को बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)