google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

प्रधानमंत्री के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर तीन दिवसीय आयोजन प्रारंभ

विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य ने आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को वितरित किए मोबाइल हैंडसेट

समाज जागरण/ आदिवासी सुनील त्रिपाठी

सोनभद्र। विकास खण्ड घोरावल परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 14 से 16 जून 2026 तक आयोजित संवाद एवं विकास प्रदर्शनी कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि घोरावल विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य रहे, जबकि अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख दीपक कुमार पटेल ने की। कार्यक्रम का संचालन आनंद प्रकाश पटेल ने किया।

इस अवसर पर विधायक सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं प्रबुद्धजनों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया। विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), मुख्यमंत्री आवास योजना, मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, बाल विकास परियोजना, स्वास्थ्य, कृषि विभाग तथा स्वयं सहायता समूहों की योजनाओं एवं उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी।

मुख्य अतिथि डॉ. अनिल कुमार मौर्य ने आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को मोबाइल हैंडसेट वितरित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सुशासन, पारदर्शिता और समावेशी विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सभी की प्राथमिकता है।

कार्यक्रम में लालजी तिवारी, सबल सिंह, जय सिंह एडवोकेट, गिरीजेश मौर्य, दिनेश कुमार, किसानू, नंदलाल, अमरेश कुमार उमर, श्रीमती सीमा गुप्ता, राजेश कुमार उमर सहित समूह सखी, लखपति दीदी, विकास खण्ड के सचिव, कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)