दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नबीनगर प्रखंड के टंडवा थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में तीन लोग को घायल होने की खबर है।मिली जानकारी के अनुसार नबीनगर टंडवा मुख्य पथ पर उच्च विद्यालय टंडवा के समीप एक स्कॉर्पियो और एक ऑटो गाड़ी में टक्कर हो गई जिसमें ऑटो चालक सहित तीन व्यक्ति घायल हो गए । जानकारी के अनुसार टंडवा थाना क्षेत्र के बुधन बीघा गांव निवासी ऑटो चालक संजीत सिंह दुर्घटना मे गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें चिकित्सा के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया वहीं ऑटो में सवार दो अन्य लोगों को भी चोटे आई है।वहीं सूचना पर पहुंची टंडवा थाना पुलिस ने दोनों गाड़ियों को जप्त कर थाना ले गई।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



