google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कार बाइक के भिड़ंत से तीन युवक घायल, संजीवनी चिकित्सालय में उपचार जारी।

योगेश कुमार गुप्ता/ समाज जागरण

शक्तिनगर/ सोनभद्र। शक्तिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार शाम एक सड़क दुर्घटना में तीन युवक घायल हो गए। घटना शक्तिनगर–वाराणसी मुख्य मार्ग पर बोदरा बाबा के समीप उस समय हुई, जब एक कार और बाइक के बीच तेज रफ्तार में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मौके पर जुट गए।
सूचना मिलते ही शक्तिनगर पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से एनटीपीसी संजीवनी चिकित्सालय पहुंचाया, जहां सभी का इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर बनी हुई है।


घायलों की पहचान जॉन पुत्र सोमल समथ उम्र लगभग 25 वर्ष, लुम्भा पुत्र बुधिराम उम्र लगभग 17 वर्ष तथा मंजीत बड़ा पुत्र पाला बड़ा उम्र लगभग 24 वर्ष के रूप में हुई है। तीनों घायल बैगा बस्ती बलिया नाला जयंत के निवासी बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने दुर्घटनास्थल से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया। इस संबंध में थाना प्रभारी कमल नयन दुबे ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए मामले की विस्तृत पड़ताल की जाएगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)