google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नंदवंशी चेतना मंच के तत्वाधान में गया के ऐतिहासिक मैदान से निकाला तिरंगा यात्रा

दैनिक समाज जागरण
विश्वनाथ आनंद वरीय संवाददाता मगध प्रमंडल.
गया (बिहार )- नंदवंशी चेतना मंच के तत्वाधान में गया के गाँधी मैदान से तिरंगा यात्रा निकाला गया .यह यात्रा गाँधी मैदान से होते हुए टॉवर चौक, रमना रोड, पितामहेश्वर, रामसागर होते हुए म्यूजियम सभागार में एकत्रित हुआ. इस मौके नंदवंशी चेतना मंच के द्वारा सम्मान समारोह आयोजन किया गया है .इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंदी कुमार राजवंशी ने कहा कि आज नंदवंशी समाज को एकत्रित होने की आवश्यकता है .उन्होंने यह भी कहा कि आज जिस तरह से दूर दराज के लोग गया के गांधी मैदान में एकजुट हो रहे हैं, यह तिरंगा यात्रा सफल होने की पहचान है . उन्होंने आगे कहा कि इस यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष चंदन नंदवंशी, जिला अध्यक्ष संतोष कुमार नंदवंशी, नगर जिला अध्यक्ष, रोशन कुमार नंदवंशी, पवन कुमार नंदवंशी, संदीप कुमार नंदवंशी प्रवक्ता, जैकी कुमार, विकाश कुमार शक्ति कुमार नंदवंशी के साथ महिलाओं के साथ हजारों लोग उपस्थित थे.


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)