समाज जागरण दैनिक विश्व नाथ त्रिपाठी
प्रतापगढ़। अपनी मातृभूमि के उन परिवारों को नमन करते हुये जिन्हें भारत के विभाजन के दौर में अपने परिवारजन के प्राण न्यौछावर करने पड़े, ऐसे लोगो की स्मृति में जिला प्रशासन एवं नगर पालिका परिषद बेल्हा द्वारा दिनांक 14 अगस्त को अपरान्ह 3 बजे से तुलसीसदन (हादीहाल) में ‘‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’’ का आयोजन किया जायेगा। विभाजन विभीषिका दिवस पर त्रासदी के दौरान प्राणोत्सर्ग करने वाले लोगो की याद में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी जायेगी। तुलसीसदन में विभाजन विभीषिका से सम्बन्धित प्रदर्शनी लगायी जायेगी जिसमें जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी/कर्मचारी, आमजन मानस एवं विद्यालय के छात्र-छात्राये, समाज के गणमान्य नागरिक, स्वयं सेवी संगठनों आदि के द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। इसी प्रकार विभाजन विभीषिका दिवस के अवसर पर तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी। स्कूल, कालेजो, डिग्री कालेजों व अन्य संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



