समाज जागरण रंजीत तिवारी
वाराणसी।।
शिक्षकों और छात्रों ने माँ भारती की आरती कार्यक्रम चलाकर राष्ट्र प्रेम का परिचय दिया। गंगापुर इंटर कॉलेज में शिक्षकों ने माँ भारती का चित्र छात्रों को वितरित किया। यह चित्र विद्यालय के परिसर में और विद्यालय कक्ष में लगाया भी गया। मां भारती के चित्र के साथ छात्रों ने बंदे भारत और भारत माता की जयकारे भी लगाएं। चित्र पर भारत के अन्य भाषा तमिल में भी भारत माता की जय लिखा हुआ है। छात्रों को एकता का संदेश देते हुए स्काउट शिक्षक प्रणय कुमार सिंह ने कहा कि उत्तर से दक्षिण तक और पूर्व से पश्चिम तक भारत एक अखंड राष्ट्र है। कहा कि भाषा प्रांत और मजहब के नाम पर कोई भी भेद नहीं करना चाहिए। इस दौरान डॉक्टर अरुण सिंह आनंद सिंह राजेश सिंह राकेश सिंह सहित छात्र प्रेमचंद, मानसिंह, वृंदा उपाध्याय, सोफिया, रागिनी वंदना आदि उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



