दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नवीनगर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में झारखंड के पलामू जिला निवासी 14 वर्षीय कुंदन कुमार की मौत ट्रैक्टर की चपेट में आने से हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक के परिजन ईट भट्टे में काम करते थे।ट्रैक्टर तेज गति से थाना क्षेत्र के मझियावां गांव की ओर आ रहा था और उसी पर मृतक कुंदन सवार था ।
वहीं ट्रैक्टर से गिरने के कारण मृतक ट्रैक्टर के चपेट में आ गया जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई।घटना की सूचना पर नबीनगर थाना पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि ट्रैक्टर को जप्त कर लिया गया है और चालक की पहचान कर उसके खिलाफ विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



