कॉन्फ्रेंडरेशन का ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने बताया कि कृषि उपजमंडी में उपाध्यक्ष वीरेन्द्र केशरवानी के पुत्र सतीश केशरवानी के कर्मचारी जो कि बैंक से पैसा निकाल कर ला रहा था। तभी कुछ आपराधिक तत्वों ने कर्मचारी पर हमला कर उसके पास से 19 लाख रुपये लूट लिए इस घटना की खबर से जबलपुर के व्यापारियों में जबरदस्त आक्रोश एवं असुरक्षा की स्थिति निर्मित हो गई है। प्रशासन से शीघ्र कार्यवाही कर अपराधियों को तत्काल गिरफ्तार कर उस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है, अभी व्यापरियों में असुरक्षा एवं भय का माहौल बना हुआ है, ऐसे समय पर तत्काल पुलिस प्रशासन सुरक्षा प्रदान करे। कई सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों ने इस घटना की घोर निंदा एवं आक्रोश व्यक्त किया है, तथा व्यापारियों की सुरक्षा चाहता है, ताकि व्यापारी अपना व्यापार निर्भिक्ता के साथ कर सकें।
इस घटना की निंदा एवं जल्द कार्यवाही की मांग जबलपुर से कैट प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र पचौरी, संभाग अध्यक्ष दीपक सेठी, जिलाध्यक्ष राजीव बड़ेरिया, संदेश जैन, निखिल पावर, संजय चड्ढा, एडवोकेट राजीव नेमा, पिंकी जैन, मनु शरत तिवारी, संदीप विजन, अनिल नंदवानी, राधेश्याम अग्रवाल, राजा सराफ, भीमलाल गुप्ता, पुनीत हांडा, प्रवीण गुलाटी, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, विनय असाटी, कमल ग्रोवर, दीपक नौगरयया, मुकेश अग्रवाल (बंसाला), अरुण पवार, सुनील सबलोक, आशीष इन्दुरख्या, आशु अग्रवाल, आलोक दिवाकर, कैट महिला विंग से सीमा सिंह चौहान, नम्रता भाटिया, प्रतिभा जैन, कुसुम चौबे, वंद्ना आनंद, सीमा बादल, प्रियंका श्रीवास्तव, आदि ने तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है,
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



