google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

शुद्ध व स्टीक आंकड़े से होती है फाइल की प्रमाणिकता:शम्भू राठी

सांख्यिकीय आंकड़ों की शुद्धता को लेकर अधिकारियों व कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण

अश्विनी वालिया
कुरुक्षेत्र 20 नवंबर जिला परिषद के सीईओ शम्भू राठी ने कहा कि किसी भी प्रोजैक्ट या फाइल की प्रमाणिकता उसके अंदर के शुद्ध व स्टीक आंकड़ों से होती हैं। इन आंकड़ों की शुद्धता को रखने की जिम्मेदारी जिन अधिकारियों व कर्मचारियों की है, उन्हें बहुत ही सावधानी के साथ कार्य करने की जरूरत हैं। इसके लिए संयम से कार्य करने की आवश्यकता होती हैं।
सीईओ शम्भू राठी वीरवार को कुरुक्षेत्र जिला सांख्यिकीय एवं जिला योजना कार्यालय की ओर से पंचायत भवन कुरुक्षेत्र में सांख्यिकीय आंकड़ों में सुधार के उद्देश्य से सांख्यिकीय सुदृढ़ीकरण उप योजना के तहत एक दिवसीय क्षमता विकास एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम में बोल रहे थे। कार्यक्रम में एसोसिएट प्रोफेसर प्रबंधन अध्ययन विभाग डॉ. जितेंद्र कुमार, विज्ञान विश्वविद्यालय एवं प्रौद्योगिकी मुरथल दीनबंधु छोटूराम, अर्थ एवं सांख्यिकीय कार्य विभाग पंचकूला से उप निदेशक लकी अरोड़ा, डॉ. मुनीष गोयल, सहायक प्रोफेसर, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय व जसविन्द्र कौर ने प्रशिक्षण दिया। इसमें जन स्वास्थ्य, मार्केट कमेटी, नगर परिषद, स्वास्थ्य विभाग, उद्योग विभाग सहित विभिन्न विभागों के करीब 80 अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण में आंकड़ों की महत्वता, शुद्धता, विश्लेषण प्रक्रिया व रिपोर्ट प्रकाशन प्रारूपों को भरने में आने वाली कठिनाइयों पर चर्चा की गई।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)