google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

फारबिसगंज में रेलवे फाटक पर यातायात समस्या, सांकेतिक धरना आज

फारबिसगंज ।

फारबिसगंज शहर में रेलवे लाइन के बीचों-बीच गुजरने के कारण प्रतिदिन फाटक बंद रहने से जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। इसको लेकर नागरिक संघर्ष समिति ने 14 नवंबर को प्रातः 10:00 बजे फारबिसगंज जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या 01 पर सांकेतिक धरने का आयोजन किया है। धरने में तीन प्रमुख मांगें उठाई जाएंगी:

  1. सुभाष चौक पर ओवरब्रिज निर्माण।
  2. पुराना रेलवे फाटक, ज्योति मोड़ पर लाइट फुटओवरब्रिज निर्माण।
  3. पटेल चौक पर अंडरपास निर्माण।
    धरने में सभी राजनैतिक दलों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों को शामिल होने का आह्वान किया गया है।शाहजहां शाद (अध्यक्ष),रमेश सिंह (सचिव),धरना संयोजक – गुड्डू अली ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)