ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज विकास खंड के ग्राम पंचायत बभनौली कला में शुक्रवार को ग्रीन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सुनीता यादव एवं वन विभाग के कर्मचारियों ने पौधारोपण कर ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
वन दरोगा रामकिशन मिश्रा ने कहा कि यदि हर व्यक्ति अपने जीवन में एक पौधा लगाकर उसकी रक्षा करे तो यह धरती फिर से हरी-भरी हो जाएगी। ग्रीन चौपाल का उद्देश्य ग्रामीणों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना और प्रकृति से जुड़ाव बढ़ाना है।
वहीं ग्राम प्रधान सुनीता यादव ने कहा कि पेड़ सिर्फ प्रकृति की शोभा नहीं हैं, बल्कि जीवन का आधार हैं। हम सबको यह समझना होगा कि जब तक पेड़ सुरक्षित नहीं रहेंगे, तब तक हमारा भविष्य भी सुरक्षित नहीं रहेगा। आज लगाए गए पौधे हमारी आने वाली पीढ़ियों की सांस हैं। मैं चाहती हूं कि हर ग्रामीण अपने आंगन, खेत या घर के पास एक पौधा जरूर लगाए और उसकी देखभाल अपने बच्चे की तरह करे। गांव के विकास के साथ पर्यावरण का विकास भी हमारी प्राथमिकता है। आने वाले दिनों में पंचायत स्तर पर और भी पौधारोपण अभियान चलाए जाएंगे।
कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने पौधों की सुरक्षा और नियमित देखभाल का संकल्प लिया। चौपाल में अनिल यादव प्रधान, गोपाल यादव, सुरेंद्र कुमार साहनी, मुन्नी देवी, गुड़िया यादव, मोहम्मद कलाम, कविता निषाद, नंदलाल भारत, दीपक भारती, जय गोविंद यादव, ओमप्रकाश भारती, सरस्वती कलवार, उर्मिला सरोज, संजू, अशोक कुमार, आरती निषाद, फुलझरिया, गणेश, जयप्रकाश, दीपक समेत बड़ी संख्या में सम्मानित ग्रामीण उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



