अररिया लोकसभा सीट पर दिख रहा है त्रिकोणीय मुकाबले का आसार

सामाजिक परिवर्तन सभा विभिन्न दलों के विक्षुब्ध फाइटर नेता निर्दलीय प्रत्याशी शत्रुघ्न मंडल को किया सपोर्ट

भाजपा के पूर्व विधायक जनार्दन यादव, चंद्रशेखर सिंह बब्बन, अनंत राय, ओमप्रकाश, राकेश आदि ने संभाला मोर्चा

सिकटी। चुनाव चिन्ह मिलते हीं पूर्व विधायक स्वर्गीय मुरलीधर मंडल के सुपुत्र राजद के बागी प्रत्याशी डा. शत्रुध्न प्रसाद सुमन उर्फ शत्रुध्न मंडल चुनावी अखाड़े में रेस हो गए हैं। भाजपा, राजद जदयू से जुड़े दर्जनों विक्षुब्ध जहां शत्रुघ्न मंडल के सपोर्ट में उनका मंच साझा कर रहे हैं वहीं भाजपा के कद्दावर नेता पूर्व विधायक जनार्दन यादव जहां अपनी पूरी टीम के साथ खुलकर शत्रुघ्न मंडल का साथ दे रहे हैं वहीं कभी निवर्तमान सांसद के साथ रहे प्रताप मंडल ने प्रशासनिक कार्यों का दायित्व उठा रखा है। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह बब्बन इस टीम में चाणक्य की भूमिका में है तो फारबिसगंज भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष किशोर पांडेय, जद यू के पूर्व जिलाध्यक्ष अनंत राय शत्रुघ्न मंडल के साथ मंच साझा कर रहे हैं।
मंडल बाहुल्य वर्ग से आने वाले शत्रुध्न मंडल का मंगलवार को
सामाजिक परिवर्तन सभा में विभिन्न पार्टी के नेताओं को मंच पर शिरकत करते देखा गया। शत्रुध्न मंडल के अखाड़े में मजबूती से रहने के कारण यहां त्रिकोणीय मुकाबले के आसार अभी दिख रहे हैं। नाम न छापने की शर्त पर कई नेताओं ने बताया कि सबसे ज्यादा मंडल वोटर का लाभ तो इन्हें मिलेगा हीं यादव, सवर्ण विक्षुब्ध अल्पसंख्यक समाज का वोट बटोरने में ये कामयाब होंगे।
उच्च कोटि के राजनीतिज्ञ विनम्रता के साथ साथ अपूर्व विद्वता वाले डाक्टर शत्रुघ्न मंडल जनता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म वे मानते हैं। जातिगत जनगणना का लाभ, यादव का सपोर्ट, मुस्लिम वोट का फोरन मिल गया तो ये बाजी मार लेंगे।
इस उमड़ी सामाजिक परिवर्तन सभा में लोगों ने जिस तरह इनके पिता को जिताने के लिए एड़ी चोटी एक करने शपथ ली वहीं वंचित मुक्ति मोर्चा का उन्हें भरपूर सहयोग मिल रहा है। इस मौके पर वक्ताओं में पूर्व विधायक जनार्दन यादव के आलावा
चन्द्रशेखर सिंह बव्वन – पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष
अनन्त राय – पूर्व जद यू जिलाध्यक्ष, सह पूर्व मुखिया
ओमप्रकाश चौधरी- पूर्व भाजपा अध्यक्ष कुर्साकांटा,देवेश ठाकुर- भाजपा नेता फारविसगंज
मनोज पाडेय – पूर्व प्रखंड अध्यक्ष भाजपा नेता फारविसगंज
कमलकिशोर सिंह – भाजपा नेता भरगामा,प्रवीण मिश्रा- पूर्व मुखिया कौआकोह
दिवाकर झा – भाजपा नेता सिकटी,श्याम विश्वास – भाजपा नेता कुर्साकांटा
मातृका मंडल – पूर्व प्रखंड अध्यक्ष जदयू सिकटी
गौरव कुमार राय (बिट्टू) पूर्व युवा राजद जिलाध्यक्ष,हीराचंद मंडल – राजद नेता सिकटी,नीरज सिंह- राजद प्रखंड अध्यक्ष सिकटी
रोहित पासवन – एलजेपी अररिया,उमानंद पासवन – एलजेपी नेता, राकेश विश्वास – भाजपा नेता जोकिहाट,मो बबलू बरदाहा मोअस्लम बरदाहा,मो मासूम सिकटी मो नौसाद – अररिया,घनश्याम मंडल – भाजपा नेता कुर्साकांटा धर्मेंद्र करदार- सिकटी मनोज पान्डेय- विश्व हिन्दू परिषद,शौरभ मिश्रा – बजरंग दल फारविसगंज, रामाशीष चौहान- प्रदेश अध्यक्ष वंचित मुक्ति मोर्चा
बिनोद मंडल- अधिवक्ता
शशि मंडल – पलासी
हजारी मंडल – पैक्स चेयरमैन पलासी,दयानंद पैक
मंठू मंडल – मुखिया आदि ने अपने भाषण में जनता से शत्रुघ्न मंडल के अलमीरा छाप पर बटन दबाकर उन्हें अपार मतों से विजय बनाने की अपील किया। इन नेताओं ने कहा कि शत्रुध्न मंडल सुलझे इंसान हैं डॉक्टर हैं इन्हें लोकसभा भेजें। अति पिछड़ा जिला अररिया का मान सम्मान बढ़ेगा और विकसित होगा अररिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *