google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जन जातीय कार्य विभाग व्दारा जनातीय वर्ग के लोगों के जाति प्रमाण पत्र बनानें हेतु 3 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक विशेष अभियान

समाज जागरण

उमरिया। सहायक आयुक्त जन जातीय कार्य विभाग अखिलेश पांडे ने बताया कि प्रदेश सरकार के जन जातीय कार्य विभाग व्दारा जन जातीय वर्ग के लोगो के जाति प्रमाण पत्र तैयार कराने हेतु 3 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक विशेष अभियान संचालित करने का निर्णय लिया है। आपने बताया कि इस अवधि में जो आवेदन प्राप्त होंगे उन पर लगने वाला शुल्क जन जातीय कार्य विभाग व्दारा दिया जाएगा ।

कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने सभी राजस्व अधिकारियों तथा स्कूलों के प्राचार्यो, प्रधानाध्ययापकों को निर्देश दिए है कि जिन जन जातीय वर्ग के लोगों के जाति प्रमाण पत्र नही बनें है उनसे आवेदन भराकर शासन व्दारा निर्धारित अवधि में निराकरण कराएं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)