समाज जागरण आशीष कुमार गुप्ता
बाबतपुर,वाराणसी । जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार, के तहत जनजातीय सहकारी विपणन विकास संघ लिमिटेड (ट्राइफेड) ने 24 जुलाई को लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे, वाराणसी, में ट्राइब्स इंडिया आउटलेट का शुभारंभ किया। हवाई अड्डे के निदेशक पुनीत गुप्ता ने सुश्री प्रीति टोलिया, क्षेत्रीय प्रबंधक ट्राइफेड उत्तराखंड व उ.प्र., सीआईएसएफ कमांडेंट सुश्री सुचिता सिंह, वाणिज्यिक अधिकारी एएआई विवेक विक्रम और एएआई वाराणसी, सीआईएसएफ और ट्राइफेड के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में स्टोर का उद्घाटन किया गया।
यह वाराणसी में तीसरा ट्राइब्स इंडिया आउटलेट और यूपी राज्य में 6 वां है। भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती वर्ष के दौरान इस आउटलेट के खुलने से एलबीएसआई हवाई अड्डे के यात्रियों को समस्त भारत वर्ष व स्थानीय आदिवासी उत्पाद क्रय हेतु उपलब्ध हो पाएंगे. उत्तर प्रदेश में जनजातीय आबादी 11 लाख की है और ट्राइफेड उन्हें आजीविका के अवसर प्रदान करके उनके सामाजिक-आर्थिक विकास हेतु काम कर रहा है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



