अभाविप ने बाबू वीर कुंवर सिंह का विजयोत्सव दिवस धूमधाम से मनाया
अररिया।
अररिया के शिवपुरी स्थित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थानीय परिषद कार्यालय परिसर में स्वतंत्रता संग्राम के महान योद्धा बाबू वीर कुंवर सिंह का विजयोत्सव दिवस धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्णिया विश्वविद्यालय प्रमुख सह सिंडिकेट सदस्य प्रोफेसर एमपी सिंह तथा जिला संयोजक अजीत रंजन द्वारा संयुक्त रूप से बाबू कुंवर सिंह के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया.
इस अवसर पर एमपी सिंह ने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी, अदम्य साहस और शौर्य के प्रतीक बाबू वीर कुंवर सिंह जी को विजयोत्सव पर कोटि-कोटि नमन. उन्होंने कहा कि अट्ठारह सौ सत्तावन ईसवी के विद्रोह को भारत के प्रथम स्वतंत्रता आंदोलन के रूप में माना जाता है. आज के ही दिन 23 अप्रैल को वीर कुमार सिंह जी ने जगदीशपुर स्थित अपने किले पर अंग्रेजों को हराकर अपना अधिकार फिर से प्राप्त किया था. इसीलिए आज के दिन को विजयोत्सव के रूप में मनाया जाता है.
एमपी सिंह ने कहा कि आजादी के कई दशकों बाद तक बाबू वीर कुंवर सिंह तथा अन्य स्वतंत्रता सेनानियों की वीर गाथाओं को दबाने की साजिश की गई जिसका परिणाम यह हुआ कि जो वीर शहीद वास्तव में स्मरणीय होने चाहिए उन्हें भुला दिया गया. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता, अखंडता तथा स्वाभिमान के प्रतिमूर्ति के रूप में उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा. हमारी युवा पीढ़ी को बाबू कुंवर सिंह से देशभक्ति का शीख लेकर मां भारती और समाज की सेवा में पूर्ण निष्ठा और पवित्रता के साथ लग जाना चाहिए.
इस अवसर पर जिला संयोजक अजीत रंजन, प्रदेश कार्यकारी परिषद सदस्य प्रीति पायल, गोविंद कुमार मंडल, प्रिंस यादव, अंकित कुमार यादव, रोशन सिंह, अंकित सिन्हा, रिचा कुमारी, अभिलाषा कुमारी, रवि रंजन, अमर कुमार, इंद्रजीत कुमार आदि उपस्थित थे.
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



