समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
जंसा थाना क्षेत्र के परमपुर पुलिस चौकी के पास आज कुरौना गांव के पास रिंग रोड पर सीमेंट लदी ट्रक ने खड़ी ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी।
हादसे में सीमेंट लदी ट्रक के चालक राजू सिंह (40) की मौके पर ही मौत हो गई। राजू सिंह सोनभद्र जिले के रायपुर थाना क्षेत्र के सिकरवार गांव के निवासी थे। वह राजातालाब से हरहुआ की ओर जा रहे थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चालक को झपकी लगने के कारण उनकी ट्रक ने गिट्टी से लदी सड़क किनारे खड़ी ट्रक में टक्कर मार दी। इस टक्कर से राजू सिंह दोनों ट्रकों के बीच केबिन में फंस गए।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से दोनों ट्रकों के बीच फंसे चालक के शव को बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। खड़ी ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि राजू सिंह दो बच्चों के पिता थे। उनकी पत्नी प्रियंका देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की मां का पहले ही निधन हो चुका है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



